‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत कार्यालय, संस्थागत भवन, रेलवे स्कूल एवं जल निकायों में स्वच्छता अभियान।

भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत दिनांक 30.09.2025 को प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, मिर्ज़ापुर, मानिकपुर, फ़तेहपुर, फ़िरोज़ाबाद, शिकोहाबाद एवं इटावा स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। इन अभियानों में कार्यालय, संस्थागत भवन, रेलवे स्कूल, स्टेशन, ट्रेनों, रेलवे ट्रैक एवं जल निकायों की गहन सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।

भारतीय रेलवे द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के क्रम में प्रयागराज मंडल में स्टेशनों, गाड़ियों, रेलवे कॉलोनियों एवं रेलवे परिसरों में विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इनमें स्वच्छता शपथ, नुक्कड़ नाटक, कार्यशाला, श्रमदान, वृक्षारोपण, कूड़ेदान का प्रयोग, बोतल क्रशिंग मशीनों की जाँच, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु जागरूकता तथा स्टेशनों व गाड़ियों में विशेष सफाई अभियान शामिल हैं।

इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना, जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, जल निकायों से कचरा हटाने और जल संचयन को प्रोत्साहित करने जैसे कार्य किए गए। साथ ही रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई एवं जल संसाधनों के संरक्षण हेतु निवासियों को सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Source/RSB

Previous Next