"स्वतंत्रता दिवस महोत्सव-2025 स्वच्छता अभियान" के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों — जबलपुर, भोपाल एवं कोटा — और दोनों कारखानों — भोपाल एवं कोटा — में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चल रहा है, जिसमें पश्चिम मध्य रेल के सभी रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कॉलोनियों और अन्य रेल परिसरों में व्यापक सफाई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान के अंतर्गत रेलकर्मियों, अधिकारियों, स्कूल बच्चों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता से स्वच्छता शपथ, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टॉयलेट्स, जल निकायों और पटरियों की विशेष सफाई की जा रही है। रेलवे कॉलोनियों में निवासियों के सहयोग से सामूहिक श्रमदान और ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
जबलपुर मंडल:
मंडल के प्रमुख स्टेशन — रीवा, सतना, मैहर, कटनी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, सिहोरा रोड, जबलपुर, मदनमहल, श्रीधाम, नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा, पिपरिया — सहित अन्य स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान से संबंधित श्रमदान, गहन सफाई, जन-जागरूकता कार्यक्रम जैसी अनेक गतिविधियाँ सक्रिय रूप से संचालित की जा रही हैं। इस अभियान में मंडल के सभी मेजर स्टेशनों एवं पैंट्रीकार का निरीक्षण किया गया एवं FSSAI और QC कंट्रोल के तहत जांच हेतु खाद्य नमूने एकत्र किए गए। जबलपुर स्टेशन पर खाद्य विक्रेताओं, रसोइयों और कैंटीन के कर्मचारियों को सफाई, चिकित्सा जांच और स्वच्छता के अंतर्गत शामिल किया गया। सभी वेंडर्स एवं अन्य स्टाफ को ग्लव्स, मास्क और टोपी जैसे सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया और नाखून काटने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, स्टोर, किचन तथा परिसर से कचरे के नियमित निष्पादन जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया।
भोपाल मंडल:
मंडल के प्रमुख स्टेशन — इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, साँची, विदिशा, गंजबासोदा, बीना, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, हरदा — सहित अन्य स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान से संबंधित श्रमदान, गहन सफाई, जन-जागरूकता कार्यक्रम जैसी अनेक गतिविधियाँ सक्रिय रूप से संचालित की जा रही हैं। रेल परिसरों में प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने, डस्टबिन के प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा कचरे के पृथक्करण के संदेश जनसामान्य तक पहुंचाए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों से स्टेशन और ट्रेनों को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया जा रहा है तथा PA सिस्टम एवं पंपलेट्स के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
कोटा मंडल:
मंडल के प्रमुख स्टेशन — कोटा, सोगरिया, सवाईमाधोपुर, डकनिया तालाब, लाखेरी, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगौर, अंतः, बूंदी, गंगापुरसिटी, हिण्डौनसिटी, बयाना, श्रीमहावीर जी, झालावाड़सिटी, भरतपुर — सहित अन्य स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान से संबंधित श्रमदान, गहन सफाई, जन-जागरूकता कार्यक्रम जैसी अनेक गतिविधियाँ सक्रिय रूप से संचालित की जा रही हैं। स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, शौचालयों और रेल पटरियों की विशेष सफाई की जा रही है। रेलवे कॉलोनियों में निवासियों के सहयोग से सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता रैली तथा जल निकासी एवं कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
रेलवे के सामूहिक प्रयास से यह विशेष स्वच्छता अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार पश्चिम मध्य रेल की परिकल्पना को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Source/WCR

