उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित।

दिनांक 01.08.2025 से उत्तर मध्य रेलवे में "78वें स्वतंत्रता दिवस" समारोह के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.08.2025 को महाप्रबंधक महोदय श्री उपेंद्र चंद्र जोशी द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निम्न स्वच्छता शपथ दिलाई गई—

  • महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आज़ादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी।
  • महात्मा गांधी ने गुलामी की ज़ंजीरों को तोड़कर मां भारती को आज़ाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।
  • मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूँगा।
  • हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा।
  • सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूँगा।
  • मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहाँ के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं।
  • इस विचार के साथ मैं गाँव-गाँव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूँगा।
  • मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊँगा।
  • वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूँगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा यह कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

इस शपथ का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। शपथ ग्रहण के बाद महाप्रबंधक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा गंदगी न फैलाने का निवेदन किया।

इस अवसर पर प्रमुख विभागाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष सहित मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source/RSB

Previous Next