मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में भारतीय रेलवे कर्मचारियों को पेंशन से संबंधित जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एकीकृत पेंशन योजना (Unified Pension Scheme - UPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System - NPS) से जुड़े प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और लाभकारी बनाना रहा।
इस पहल के अंतर्गत पेंशन प्रणाली को एकीकृत करते हुए कर्मचारियों को त्वरित सेवा, स्पष्ट जानकारी और सुगम लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने दोनों योजनाओं की विशेषताओं, लाभों और प्रक्रिया संबंधी जानकारियों को विस्तार से साझा किया, जिससे पेंशनधारकों को किसी भी प्रकार की भ्रांति या असमंजस की स्थिति से बचाया जा सके।
Source/RSB

