"अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस" अब "गलताधाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस" के नाम से दौड़ेगी।

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! अब "अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस" चलेगी "गलताधाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस" के नाम से

रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 12413/12414 अजमेर–जम्मूतवी–अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नाम परिवर्तित करते हुए इसे अब "गलताधाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस" के नाम से संचालित करने का निर्णय लिया है। यह नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यात्रियों को सूचित किया जाता है कि अब यह सुपरफास्ट रेलसेवा अपने नए नाम "गलताधाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस" से ही परिचालित की जाएगी। यात्रा व आरक्षण संबंधी सभी विवरणों में नए नाम का ही उपयोग किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने इस परिवर्तन के संबंध में सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Source/RSB

Previous Next