महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा दिनांक 08.05.2025 को पटना-बख्तियारपुर-तिलैया-बंधुआ-कोडरमा-बानादाग रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक महोदय द्वारा इस रेलखंड के मध्य स्थित स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई एवं रेलवे ट्रैक का संरक्षा की दृष्टि से जायज़ा लिया गया।
महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा बंधुआ-कोडरमा रेलखंड के मध्य 140 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने हजारीबाग टाउन स्टेशन पर यात्री सुरक्षा एवं सुविधा का भी जायज़ा लिया। इसके उपरांत महाप्रबंधक महोदय एनटीपीसी के कोल लोडिंग साइडिंग, बानादाग पहुँचे, जहाँ उन्होंने एनटीपीसी के महाप्रबंधक (इन्फ्रा) श्री एस. के. दूबे एवं परियोजना प्रमुख श्री एस. के. दाश के साथ साइडिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत एनटीपीसी के उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की गई, जिसमें साइडिंग के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास तथा कोल लोडिंग को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय के साथ प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक डॉ. मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती इंदु रानी दूबे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण श्री रामाश्रय पाण्डेय, प्रधान मुख्य अभियंता श्री शैलेश वर्मा सहित मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके साथ ही दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी तथा धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा अपने-अपने मंडलों के क्षेत्राधिकार में उपस्थित रहे।
Source/RSB

