प्रयागराज मंडल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध अभियान लगातार चलाता रहता है। प्रयागराज मंडल, सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट जांच अभियान भी संचालित करता रहता है।
दिनांक 11.04.2025 को प्रयागराज जंक्शन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संजय गौतम के सुपरविजन में टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में 37 टिकट चेकिंग स्टाफ, 10 रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ एवं 05 राजकीय रेलवे पुलिस स्टाफ ने मिलकर कार्य करते हुए टिकट रहित यात्रा, अनियमित यात्रा, अवैध वेंडिंग, गंदगी फैलाने, धूम्रपान तथा अनबुक्ड लगेज आदि के विरुद्ध सघन जांच की।
इस अभियान में कुल 463 यात्रियों को प्रभारित कर ₹2,79,085/- का जुर्माना वसूला गया। इसमें 157 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से ₹1,35,120/-, 293 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से ₹1,42,665/- तथा 13 गंदगी फैलाने वालों से ₹1,300/- वसूले गए।
रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा को रोकने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी सघनता से चलाए जाते रहेंगे। रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएँ, कूड़ा केवल कूड़ेदान में ही डालें तथा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।
Source/RSB

