राजेश कुमार शर्मा ने झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का संभाला पदभार।

श्री राजेश कुमार शर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (Senior Divisional Personnel Officer - Sr. DPO) का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री शर्मा 2011 बैच के भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) के अधिकारी हैं। मूलतः उरई, जालौन के निवासी श्री शर्मा ने आईईटी, लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।

अपने करियर की शुरुआत में श्री शर्मा राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और मकराना (नागौर) में सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सहायक कार्मिक अधिकारी, भोपाल; मंडल कार्मिक अधिकारी, जबलपुर; वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, जबलपुर; उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (पश्चिम मध्य रेलवे) तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए श्री शर्मा ने 14,000 से अधिक रेलकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की तथा सात वर्षों के अंतराल के बाद मंडल के कार्मिक विभाग को रेलवे दक्षता शील्ड से सम्मानित करवाया। उन्हें हाल ही में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झांसी के रूप में श्री राजेश कुमार शर्मा की प्राथमिकता पारदर्शिता, त्वरित कार्यप्रणाली, कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से देय लाभ प्रदान करना एवं समग्र कर्मचारी कल्याण रहेगा।

Source/RSB

Previous Next