पूर्व मध्य रेल द्वारा माल ढुलाई में ऐतिहासिक उपलब्धि – 200 मिलियन टन माल ढुलाई वाले क्लब में शामिल होने का गौरव हासिल।

पूर्व मध्य रेल द्वारा 2024-25 में माल ढुलाई में 200 मिलियन टन तथा प्रारंभिक आय में 30 हजार करोड़ रुपये प्रारंभिक राजस्व प्राप्त करने वाले क्लब में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है। महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने पूर्व मध्य रेल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।

वर्ष 2024-25 में पूर्व मध्य रेल की कुल प्रारंभिक आय 31,303 करोड़ रुपये रही, जो अब तक का रिकॉर्ड है। माल ढुलाई के क्षेत्र में रिकॉर्ड कायम करते हुए 2024-25 में 200.32 मिलियन टन माल ढुलाई कर, पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल के 04 प्रथम क्षेत्रीय रेलों में शामिल होने का गौरव हासिल किया गया है। माल ढुलाई से 26,106 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिससे पूर्व मध्य रेल भारतीय रेलवे में दूसरा सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाला क्षेत्रीय रेल बना।

इसी तरह, यात्री यातायात से प्राप्त रेल राजस्व के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल ने भारतीय रेलवे में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 में 4,580 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया। यह राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 4,088 करोड़ रुपये की तुलना में 12.01 प्रतिशत अधिक है।

Source/RSB

Previous Next