रेलवे द्वारा अक्टूबर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 07 जोडी रेलसेवाओं में 15 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
1. गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 17.10.26 से 31.10.26 तक तथा अमृतसर से दिनांक 18.10.26 से 01.11.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 17.10.26 से 31.10.26 तक तथा अमृतसर से दिनांक 18.10.26 से 01.11.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाड़ी संख्या 19625/19626, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 18.10.26 को एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 19.10.26 को केवल एक ट्रिप के लिए 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4. गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 16.10.26 से 31.10.26 तक एवं इंदौर से दिनांक 09.10.26 से 03.11.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
5. गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी -इंदौर रेलसेवा में इंदौर से दिनांक 17.10.26 से 01.11.26 तक एवं भगत की कोठी से दिनांक 18.10.26 से 02.11.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
6. गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 16.10.26 से 31.10.26 तक एवं दिल्ली से दिनांक 17.10.26 से 01.11.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
7. गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से दिनांक 16.10.26 से 31.10.26 तक एवं बठिण्डा से दिनांक 17.10.26 से 01.11.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
Source – NWR & RSB

