दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्यालय में दि.29.09.2026 को श्री संजय कुमार श्रीवास्तव जी' महाप्रबंधक दक्षिण मध्य रेलवे की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में अपर महाप्रबंधक दमरे श्री सत्यप्रकाश जी मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री राजेश पी खाडे जी' सभी प्रधान विभागाध्यक्ष सिकंदराबाद मंडल व हैदराबाद मंडल के प्रतिनिधि' संबंधित अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य प्रतिनिधियों ने ऑन लाइन माध्यम से सहभागिता की
महाप्रबंधक महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस रेलवे पर हिंदी पखवाडा मनाया गया और इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया उन्होंने सभी अधिकारियों को बधाई दी कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हैदराबाद को उत्कृष्ट श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त हुआ
अपर महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षणों को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी काम करें
बैठक के आरंभ में मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अध्यक्ष महोदय तथा सभी सदस्यों का स्वागत किया उन्होंने बताया कि मुख्यालय तथा इस रेलवे के विभिन्न मंडलों तथा कारखानों में भी हिंदी पखवाडा मनाया गया
बैठक के दौरान इस रेलवे की हिंदी ई पत्रिका रेल सुधा का विमोचन महाप्रबंधक महोदय के करकमलों से किया गया इसके बाद इस रेलवे पर हिंदी में अधिकाधिक एवं प्रशंसनीय कार्य करनेवाले 09 अधिकारियों व 11 कर्मचारियों को 'महाप्रबंधक पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया हिंदी पखवाडा के समापन समारोह के अवसर पर अधिकारियों के लिए हिंदी गीत अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
श्री एम के नागराजु' उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने पिछली तिमाही की राजभाषा प्रगति रिपोर्ट की मदों पर विस्तार से चर्चा की पिछली तिमाही के दौरान किए गए विशेष कार्यों की जानकारी दी मंडलों और कारखानों के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और अगली तिमाही की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी I
Source – SCR & RSB

