मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन मे , सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संजय कुमार गौतम जी के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक - 26.09.2026 को धौलपुर स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा , अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध व धौलपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 11902,12192,12715, 18238,12138,11807,18477 में विशेष जाँच की गई, जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान 34 यात्रियों से रु.- 19235/- का जुर्माना वसूल किया गया ।
उपरोक्त जांच में मण्डल वाणिज्य निरीक्षक श्री मगन मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राशिद जमील, श्री गुलजार मोहम्मद, अन्य टिकट जांच कर्मचारी सहित रेल सुरक्षा बल,भी मौजूद थे ।
जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए ।
Source – RSB

