स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका आयोजन 17 सितंबर से02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है, जिसका समापन 02 अक्टूबर 2026 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। "स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत" विषय पर आधारित यह अभियान सक्रिय सहभागिता, सामूहिक जिम्मेदारी एवं व्यवहारगत परिवर्तन के माध्यम से स्वच्छता की संस्कृति को सुदृढ़ करने का प्रयास करता है। यह अभियान सम्पूर्ण सरकार एवं सम्पूर्ण समाज की भागीदारी के दृष्टिकोण पर जोर देता है, जिसमें सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, युवा सहभागिता, सफाई कर्मियों की गरिमा एवं सुरक्षा तथा अधिक से अधिक जन भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे एक प्रमुख रेलवे मंडल होने के नाते, जो बड़ी संख्या में यात्रियों की सेवा करता है तथा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, पटरियों, कॉलोनियों, डिपो, कार्यालयों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को कवर करता है, स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। अभियान अवधि के दौरान, पांच प्रमुख स्तंभों के अंतर्गत मंडल भर में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जो इस प्रकार हैं: स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों का रूपांतरण, स्वच्छ पाठशाला – युवा फॉर स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर, जन भागीदारी फॉर स्वच्छता तथा स्वच्छता से समृद्धि। यह अभियान स्वच्छता मानकों में सुधार, सतत कचरा प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने, रेलवे उपयोगकर्ताओं एवं कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने, विद्यार्थियों, युवाओं एवं जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा सफाई कर्मियों के योगदान को मान्यता देने पर केंद्रित है, जिससे स्वच्छ, सतत एवं विकसित भारत की दृष्टि में योगदान मिलेगा।
विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के लिए दिल्ली मंडल ने विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के प्रति यात्रियों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रमुख स्टेशनों अर्थात दिल्ली जं., नई दिल्ली एवं आनंद विहार टर्मिनल पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता मानकों में स्पष्ट परिवर्तन लाने के लिए गहन स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं।
Source – NR & RSB

