सोशल मीडिया पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी का दावा करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया कि हरियाणा में संचालित देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। हालांकि, उत्तर रेलवे ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।
रेलवे ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही ट्रेन हाइड्रोजन ट्रेन नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो पुराना प्रतीत होता है और इसमें दिखाई गई ट्रेन WAG-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से संचालित होती है। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या जानकारी पर विश्वास न करें।
उत्तर रेलवे ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से संचालित हो रही है और उसकी सेवा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है। रेलवे के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना का हाइड्रोजन ट्रेन से कोई संबंध नहीं है।
Source – NR & RSB

