रेलवे परिचालन में आने वाले चुनौतियों से निपटने के लिये रेलवे प्रशासन द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं सृदृढ़ीकरण के लिये कार्य तेजी से किये जा रहे है। इसी क्रम में 21 मई,2026 को गोरखपुर कैन्ट- वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उनौला-पिपराईच स्टेशनों के मध्य किमी. संख्या 376/13 से किमी. संख्या- 379/3 तक कुल 2.59 किमी. कट कनेक्शन का कार्य पूर्ण होने पर रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्व सर्किल श्री
प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री अभय कुमार गुप्ता, मण्डल रेल प्रबन्धक/वाराणसी श्री आशीष जैन सहित मुख्यालय गोरखपुर एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रेल संरक्षा आयुक्त श्री प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण के आरंभ में मोटर ट्रॉली से किमी 378/36 पर स्थित समपार संख्या 4 बीसी का संरक्षा निरीक्षण किया। इसके उपरान्त किमी सं- 378/37 पर स्थित कट कनेक्शन का गहन निरीक्षण कर किया। उन्होंने स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट सं-41 पर एस.इ.जे. 41 का तापमान के अनुरूप एडजस्टमेंट का निरीक्षण किया और इसे मानक के अनुरूप पाया। रेल संरक्षा आयुक्त ने किमी 378/15 पर माइनर ब्रिज संख्या 08 का संरक्षा निरीक्षण किया और निर्माण के सभी मानकों की गहराई से जाँच की। इसी क्रम में उन्होंने किमी 377/28 पर स्थित समपार संख्या 5 एबी पर संरक्षा उपकरणों, हाईट गेज, गेट सिगनल,बूम लॉकिंग आदि का निरीक्षण किया और दोहरीकृत खण्ड पर कार्य करने हेतु गेट मैनों के संरक्षा ज्ञान को परखा। श्री प्रणजीव सक्सेना ने किमी 377/16 पर स्थित मेजर ब्रिज सं-09 का निरीक्षण किया और फाउंडेशन की जाँच की। इसी क्रम में उन्होंने कर्व संख्या 3 एवं 4 का भी मेजरमेंट किया इंडेन्ट की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड रेल पथ फिटिंग्स,बैलास्ट कुशनिंग के गहराई व फैलाई, साइट बोर्ड एवं सिग्नलों के संस्थापन,रेल खण्ड में पड़ने वाले तीनों समपार फाटकों के एक्स्टेन्शन समेत ओवर हेड लाइन की मानक स्थिती एवं पुल पुलियाओं पर संरक्षा के सभी मानदंडों को परखा। निरीक्षण के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल श्री प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से पिपराईच- उनौला रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल पूरा किया।
Source-NER

