नए मानक स्थापित कर रहा है मध्य रेल :
मध्य रेल के मुंबई मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों ने अप्रैल 2026 माह में ₹16.13 करोड़ की टिकट जांच आय दर्ज कर पूर्व सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह उपलब्धि अब तक की सर्वाधिक मासिक आय है, जिसने मई 2023 में दर्ज ₹14.50 करोड़ के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
टिकट जांच आय में उल्लेखनीय वृद्धि:
अप्रैल 2026 के दौरान, मुंबई मंडल की टिकट जांच टीमों ने मेल एवं एक्सप्रेस तथा उपनगरीय ट्रेनों (एसी लोकल सहित) में अनियमित यात्रा के 2.27 लाख मामलों का पता लगाकर जुर्माना वसूला, जबकि अप्रैल 2025 में यह संख्या 1.45 लाख थी — अर्थात 56% की वृद्धि हुई ।
अप्रैल 2026 में ₹16.13 करोड़ की वसूली हुई, जो अप्रैल 2025 के ₹6.07 करोड़ की तुलना में 166% अधिक है।
द्वितीय श्रेणी कोचों में मामले एवं वसूली:
मेल एवं एक्सप्रेस तथा उपनगरीय ट्रेनों में, विशेष रूप से द्वितीय श्रेणी कोचों में चलाए गए सघन जांच अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2026 में 1.58 लाख मामले दर्ज किए गए, जबकि अप्रैल 2025 में यह संख्या 1.05 लाख थी — 50% की वृद्धि हुई ।
जुर्माने के रूप में ₹13.06 करोड़ की वसूली हुई, जो अप्रैल 2025 के ₹5.03 करोड़ की तुलना में 160% अधिक है।
एसी लोकल:
एसी लोकल ट्रेनों में अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा वैध यात्रियों के आराम को सुनिश्चित करने हेतु अप्रैल 2026 में विशेष जांच अभियान चलाए गए, जिनसे उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए।
अप्रैल 2026 में 12,698 मामले दर्ज किए गए, जबकि अप्रैल 2025 में यह संख्या 10,420 थी — 22% की वृद्धि हुई ।
जुर्माने के रूप में ₹39.66 लाख की वसूली हुई, जो अप्रैल 2025 के ₹34.39 लाख की तुलना में 15% अधिक है।
अन्य श्रेणियों एवं बिना बुक किए गए सामान के मामले (अप्रैल 2026):
प्रथम श्रेणी कोच: 11,877 मामले एवं ₹3.79 करोड़ जुर्माना
मेल/एक्सप्रेस में किराया अंतर: 35,785 मामले एवं ₹2.20 करोड़ जुर्माना
बिना बुक किया गया सामान: 8,723 मामले एवं ₹9.95 लाख जुर्माना
मध्य रेल का मुंबई मंडल मेल एवं एक्सप्रेस तथा उपनगरीय ट्रेनों (एसी एवं नॉन-एसी लोकल) तथा स्टेशनों पर नियमित रूप से विशेष टिकट जांच अभियान चलाता है, ताकि अनियमित यात्रा पर रोक लगाई जा सके और वैध यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित हो सके। ये अभियान न केवल बिना टिकट या अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करते हैं, बल्कि अन्य यात्रियों को भी नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करते हैं।
मध्य रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे उचित एवं वैध टिकट लेकर जिम्मेदारी और गरिमा के साथ यात्रा करें, ताकि असुविधा और दंड से बचा जा सके। रेलवे बिना टिकट यात्रा के प्रति अपनी शून्य-सहनशीलता नीति को दोहराता है और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सम्मानजनक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुरक्षित यात्रा करें | जिम्मेदारी से यात्रा करें | गरिमा के साथ यात्रा करें
Source/CR

