भारतीय रेलवे द्वारा गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। स्टेशन को नए स्वरूप में विकसित करते हुए यात्रियों के लिए बेहतर और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा।
पुनर्विकास परियोजना के तहत स्टेशन पर आधुनिक और भव्य स्टेशन भवन तैयार किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा स्टेशन पर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।
रेलवे के अनुसार स्टेशन परिसर में आरामदायक वेटिंग एरिया, बेहतर साइनेज तथा यात्री सुविधाओं को उन्नत बनाया जा रहा है। गोधरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है।
Source/RSB

