उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बनारस–पुणे (हडपसर) और अयोध्या–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है।
नई ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। इससे छात्रों, श्रमिकों और व्यापारियों के लिए यात्रा आसान होने के साथ-साथ लंबी दूरी की किफायती और आरामदायक यात्रा संभव हो सकेगी। इसके अलावा, इस पहल से पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अयोध्या से जुड़ी सेवा के माध्यम से प्रभु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र तक सीधी कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की गई है।
Source/RSB

.png)