प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे श्री यतेन्द्र कुमार व मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल की उपस्थिति में दिनांक 17.04.2026 को आगरा मंडल में संरक्षा ऑडिट एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आगरा कैंट पर एआरटी/एआरएमई, क्रेन एवं कोचिंग डिपो, आगरा का निरीक्षण किया गया l
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता व वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री आफताब अहमद सहित मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेl मुख्यालय टीम द्वारा दोपहर 12:00 बजे समीक्षा सभागार मे शाखा अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी द्वारा, मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, यातायात निरीक्षक एवं ट्रेन मैनेजरों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुरक्षित रेल संचालन, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली में सुधार पर विशेष बल दिया गया।
यह संरक्षा ऑडिट व संरक्षा समीक्षा रेलवे संचालन में उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने तथा कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आगरा मंडल द्वारा सभी निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे यात्री सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जा सके।

.jpg)