रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 14.04.26 से 30.06.26 तक (12 ट्रिप) ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 10.20 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 04.10 बजे आगमन व 04.20 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 15.04.26 से 01.07.26 तक (12 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को 13.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18.20 बजे आगमन व 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 13.00 बजे ओखा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर , हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.png)