विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 कार्यक्रम का भव्य आयोजन - आगरा मंडल तथा मंडल परिक्षेत्र को प्राप्त हुई 03 शील्ड, 07 रेलकर्मी तथा 02 रेल अधिकारी को विशेष रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आज भारतीय रेल रेलपथ मशीन प्रशिक्षण केंद्र (IRTMTC), सूबेदारगंज के नवप्रभा सभागार में 'विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025' का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक महोदय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। 

समारोह के प्रारंभ में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मुदित चंद्रा ने मुख्य अतिथि सहित सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों का आत्मीय स्वागत किया। इस विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार -2025 समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।   उक्त सम्मान समारोह में सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष,  मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल सहित अन्य मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित रहे ।

महाप्रबंधक महोदय द्वारा आगरा मंडल को 03 विभागों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। समारोह में आगरा मंडल से चयनित कुल 02 अधिकारियों एवं 07 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।

पुरस्कृत अधिकारियों में श्री पवन कुमार जयंत, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) एवं श्री विजय सिंह मीना, सहायक मंडल इंजीनियर शामिल हैं। कर्मचारियों में श्री योगेश यादव, तकनीशियन-I (इंजीनियरिंग विभाग), श्री विवेकानंद कुमार, स्टेशन अधीक्षक (परिचालन विभाग), श्री अजीत एस यादव, वरिष्ठ खंड अभियंता (संकेत एवं दूरसंचार विभाग), श्री प्रवीण कुमार राठौर तकनीशियन (संकेत एवं दूरसंचार विभाग), श्री सोनू कुमार गर्ग, वरिष्ठ फार्मासिस्ट (चिकित्सा विभाग) तथा श्री नीरज सिंह, तकनीशियन (स्काउट एवं गाइड) को संयुक्त रूप से विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।इसके उपरांत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2025 के अंतर्गत आगरा मंडल के विद्युत विभाग को ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन शील्ड, सुरक्षा विभाग को सुरक्षा दक्षता शील्ड एवं संकेत एवं दूरसंचार विभाग को दूरसंचार दक्षता शील्ड प्रदान की गई।

रेल कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए महाप्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि, रेल सप्ताह समारोह का आयोजन न केवल हमें अपना आकलन करने का अवसर देता है बल्कि इस अवसर पर अपने कार्य से रेलवे को उत्कृष्ट बनाने वाले रेल कर्मियों को चुनने व सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। हम विभिन्न विभागों के कार्य निष्पादन का आकलन करते हुए दक्षता शील्डों का भी निर्धारण विभिन्न मंडलों एवं कारखाना को इस विश्वास के साथ प्रदान करते हैं कि आने वाले दिनों में उनके कार्य और अधिक परिमार्जित एवं प्रभावी होंगे। सभी रेलकर्मियों के समग्र योगदान से उत्तर मध्य रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धियों अर्जित की गयी है।

Source/RSB

Previous Next