श्री धनंजय कुमार सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज का पदभार ग्रहण किया।

श्री धनंजय कुमार सिंह ने दिनांक 10 मार्च 2026 को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) का पदभार ग्रहण किया। यह पद श्री नवीन प्रकाश के दक्षिण पूर्व रेलवे में स्थानांतरण के उपरांत रिक्त हुआ था। पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री धनंजय कुमार सिंह प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियन्ता (Sr. DME) के पद पर कार्यरत थे।

श्री धनंजय कुमार सिंह ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। वे भारतीय रेलवे यांत्रिक सेवा (IRSME) के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्होंने अपने रेलवे करियर की शुरुआत पूर्व तट रेलवे में सहायक मंडल यांत्रिक अभियन्ता के रूप में की।

वर्ष 2017 में उन्होंने जापान में हाई स्पीड ट्रेन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2025 में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया है।

Source/RSB

Previous Next