रेलवे पेंशनभोगियों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानकारी मिली है कि कुछ साइबर जालसाज रेलवे अधिकारियों के नाम पर फर्जी फोन कॉल कर रहे हैं तथा एसएमएस और व्हाट्सएप संदेश भेजकर पेंशनभोगियों से व्यक्तिगत एवं वित्तीय विवरण मांग रहे हैं।
इन संदेशों और कॉल में पीपीओ अपडेट, केवाईसी सत्यापन, अतिरिक्त पेंशन लाभ आदि का बहाना बनाकर बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड तथा अन्य गोपनीय सूचनाएं मांगी जा रही हैं।
स्पष्ट किया गया है कि रेलवे पीपीओ या सेवा रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए कोई लिंक या संदेश जारी नहीं करता। किसी भी रेलवे अधिकारी को फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी मांगने का अधिकार नहीं है।
पेंशनभोगियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत पुलिस साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दें।
Source/RSB

.jpg)