रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए झाँसी मंडल टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों व ट्रेनों में किलाबंदी कर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।
इसी क्रम में दिनांक 10.12.2025 को रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ग्वालियर-झाँसी रेलखंड पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पैसेंजर ट्रेन, मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को चेक किया गया। ग्वालियर-झाँसी रेलखंड पर चलाये गए इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री उमंग राजावत, राजेंद्र छारी, दीपक कुमार, विकास श्रीवास्तव, रामनिवास मीणा सहित रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान सम्मिलित रहे।
इस चेकिंग अभियान में 205 यात्रियों से बिना टिकट, धूम्रपान, गंदगी फैलाने से सम्बंधित प्रकरणों में प्रभारित किया गया और जुर्माना स्वरुप रु. 1,19,035/- वसूल किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें।
Source/RSB

.jpg)