झांसी मंडल ने 40 वर्ष पुराने फेल्योर-प्रोन OHE कॉन्टैक्ट वायर के प्रतिस्थापन में प्राप्त किया महत्पूर्ण माइलस्टोन - लगातार समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रतिबद्धता से हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि।

भारतीय रेल के सतत आधुनिकीकरण एवं सुरक्षित, निर्बाध तथा कुशल रेल परिचालन की दिशा में झांसी रेल मंडल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। मंडल के ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (TRD) संगठन द्वारा 40 वर्ष पुराने फेल्योर-प्रोन NICCO मेक ज्वॉइंट कॉन्टैक्ट वायर को ज्वाइंटलेस कॉन्टैक्ट वायर से प्रतिस्थापित करने का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है, जिससे ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

अत्याधुनिक ज्वाइंटलेस कॉन्टैक्ट वायर में किसी भी प्रकार के मिड-ज्वॉइंट नहीं होते,यांत्रिक स्ट्रेंथ अधिक होती है, विद्युत धारा की निरंतरता श्रेष्ठ रहती है,और फेल्योर दर लगभग शून्य के बराबर हो जाती है।

मुख्य उपलब्धियाँ (अप्रैल 2025–नवंबर 2025)

अक्टूबर 2025 में 33.57 किमी ट्रैक पर ज्वाइंटलेस वायर लगाया गया।वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 140.77 किमी का कार्य पूर्ण किया गया ।अब तक कुल 200.3 किमी ज्वाइंटलेस कॉन्टैक्ट वायर का प्रतिस्थापन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

अंतिम 100 TKM ज्वाइंटलेस कॉन्टैक्ट वायर का प्रतिस्थापन मात्र 64 दिनों (24.09.2025–26.11.2025) में की गयी, जो झांसी मंडल की कार्यकुशलता, टीमवर्क और उत्कृष्ट समन्वय का प्रतीक है।

TRD फील्ड स्टाफ, TPC, ऑपरेटिंग विभाग तथा ब्लॉक योजना में सहयोग देने वाले सभी इकाइयों ने बेहतरीन समन्वय के साथ काम किया, जिसके परिणामस्वरूप यह चुनौतीपूर्ण कार्य निर्धारित समय से पहले और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हुआ।

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल अपने समर्पण, तकनीकी नवाचार और “सुरक्षित रेल–विश्वसनीय रेल” की भावना को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेल के आधुनिकीकरण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Source/RSB

Previous Next