पश्चिम मध्य रेल में मनाया जा रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह महाप्रबंधक द्वारा रेलवे परिसर में शपथ दिलाई गई।

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर पश्चिम मध्य रेलवे में "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" 27.10.2025 से 02.11.2025 तक के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम "सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी" पर आधारित है।

इसी कड़ी में सोमवार 27 अक्टूबर 2025 को पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री एवं मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों सहित अन्य रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ दिलाई।

महाप्रबंधक श्रीमती बंदोपाध्याय ने शपथ में प्रतिज्ञा दिलाते हुए बताया कि इसका उद्देश्य नागरिकों में सतर्कता और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही हमें तय समय सीमा में कार्य निष्पादन करने पर अत्यधिक बल देना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मनीष तिवारी, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री मुकेश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)/आरएसपी श्री प्रभात कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस डी पाटीदार, प्रमुख वित्त सलाहकार सुश्री मनजित कौर, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. श्याम सुन्दर, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम. एस हाशमी, सचिव महाप्रबंधक श्री राहुल जयपुरियार सहित अन्य प्रमुख विभागाध्यक्षों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/मुख्य सतर्कता अधिकारी मुख्यालय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा आयोजित "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" शपथ समारोह कार्यक्रम को उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने संचालित किया।

इसी श्रृंखला में पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों में भी सतर्कता जागरूकता की शपथ ली गई। तीनों मंडलों पर भी "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" 27.10.2025 से 02.11.2025 तक के रूप में मनाया जा रहा है।

Source/WCR

Previous Next