यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा रेल मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हृषिकेश मौर्य के नेतृत्व में सितंबर माह में रेलवे रियायत कार्ड बनाकर जारी किए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष अप्रैल से सितंबर तक कुल रेलवे रियायत कार्ड बनाए गए हैं। शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- सभी विवरणों की जाँच करें और आवेदन सबमिट कर दें।
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता:
- चिकित्सा प्रमाण पत्र: जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया।
- फोटो
- परिचय पत्र/पहचान पत्र: आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड।
- जन्म प्रमाण पत्र।
वेरिफिकेशन के बाद डीआरएम कार्यालय से मिले रियायत कार्ड को रेलवे के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद जब भी दिव्यांग यात्री टिकट के लिए आवेदन करेगा, तो उसे अपने रेलवे रियायत कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। जैसे ही रेलवे रियायत कार्ड की एंट्री सॉफ्टवेयर में की जाएगी, उक्त यात्री की पूरी डिटेल मॉनिटर पर सामने आ जाएगी और उसी आधार पर कंसेशन टिकट बनाया जाएगा। यही व्यवस्था ई-टिकट पर भी रहेगी। ताकि रेल यात्रा के लिए दिव्यांग यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े, दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रियायत कार्ड की सुविधा शुरू की है। जिससे किराए में छूट मिलेगी व रेलवे रियायत कार्ड बनने से उनको रेल यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति अब ऑनलाइन रेलवे रियायत कार्ड के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे रियायत कार्ड बनने से किराए में छूट मिलेगी व उनको रेल यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Source/RSB

.jpg)