62वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2025−26 संपन्न - महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, श्री अमिताभ ने विजेताओं को दिया प्रशस्ति पत्र, पदक व नकद पुरस्का।

15 किलोमीटर स्ट्रेच रेस में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुकेश कुमार कस्वां को मिला रजत पदक

रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा साइकिलिंग वेलोड्रोम, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 02 से 04 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 62वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में 08 टीमों के लगभग 70 साइक्लिस्टों ने पूर्ण उत्साह एवं ताक़त के साथ प्रदर्शन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार, इस चैंपियनशिप में कुल 08 प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ साइकिलिस्ट का पुरस्कार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रोनाल्डो सिंह को दिया गया। प्रतिस्पर्धाओं के विजेता निम्नानुसार रहे:

  • 15 किलोमीटर स्ट्रेच रेस: उत्तर रेलवे के नमन कपिल।
  • 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रोनाल्डो सिंह।
  • 4 किलोमीटर इंडिविजुअल परस्यूट: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मंजीत कुमार।
  • स्प्रिंट: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के इसोव।
  • 20 किलोमीटर पॉइंट रेस: उत्तर रेलवे के विश्वजीत सिंह।
  • केरीन रेस: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रोनाल्डो सिंह।
  • टीम स्प्रिंट: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (स्वर्ण पदक विजेता)।
  • 4 किलोमीटर टीम परस्यूट: दक्षिण पश्चिम रेलवे (स्वर्ण पदक विजेता)।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, श्री अमिताभ के द्वारा प्रतिस्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों एवं टीमों को प्रशस्ति पत्र, पदक व नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता और साहस का भी प्रतीक है। आप सभी ने अपने क्षेत्र में अद्वितीय प्रदर्शन किया है। मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि आप अपने खेल के माध्यम से न केवल भारतीय रेलवे का बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।

महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 62वीं अखिल भारतीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

चैंपियनशिप के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री शिवेंद्र मोहन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री राजीव श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. के. कृष्ण कुमार, उप महाप्रबंधक श्री शशांक, उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एवं सचिव महाप्रबंधक श्री अनुज तायल, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड, नई दिल्ली के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण व ओएसडी स्पोर्ट्स श्री जितेंद्र कुमार सहित प्रतिभागी खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source/NWR

Previous Next