पांच माह में टिकट चेकिंग से 60 करोड़ 38 लाख का राजस्व प्राप्त, गत वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक राजस्व।

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मंडलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से अगस्त 2025 तक कुल 8 लाख 57 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 60 करोड़ 38 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है। इसी अवधि में पिछले वर्ष वसूला गया जुर्माने की तुलना में 7.50 प्रतिशत राजस्व अधिक है।

चालू वित्तीय वर्ष के पांच माह में मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर परफॉरमेंस इस प्रकार है:-

  • मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जाँच अभियान से बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 16 हजार प्रकरण से रेलवे ने 98 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
  • जबलपुर मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जाँच अभियान से बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 4 लाख प्रकरण से रेलवे ने 29 करोड़ 98 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
  • भोपाल मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जाँच अभियान से बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 2 लाख 81 हजार प्रकरण से रेलवे ने 18 करोड़ 36 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
  • कोटा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जाँच अभियान से बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 1 लाख 60 हजार प्रकरण से रेलवे ने 11 करोड़ 6 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा न करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समन्वय से पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्देश्य से ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।

Source/WCR

Previous Next