रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट समन्वय) का आरेडिका एवं फ़ोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट में दौरा।

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना एवं फ़ोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट रायबरेली में दिनांक-29.09.2025 को रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट समन्वय) शैलेन्द्र सिंह ने दौरा किया। श्री शैलेन्द्र ने कोच एवं फ़ोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन के संबंध में आरेडिका के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने आरेडिका एवं फ़ोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट के द्वारा किये गये रिकॉर्ड उत्पादन के लिए बधाई दी।

कार्यकारी निदेशक ने शेल शॉप, बोगी शॉप, व्हील शॉप एवं फर्निशिंग शॉप आदि का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान कोचों की वेल्डिंग की गुणवत्ता, साइडवाल, लेजर कटिंग मशीन, कोच रूफ वेल्डिंग, आदि को बारीकी से समझा तथा मशीनों की कार्य दक्षता का अवलोकन किया और इन मशीनों पर कार्यरत कर्मचारियों से मशीन की कार्यप्रणाली के संबंध में बातचीत की। उन्होंने फिनिशिंग शॉप के दौरे के दौरान सामान्य यात्रियों के सफर के लिए बनने वाले दीनदयालु (कोच), स्लीपर कोचों को देखा।

आगे इसी क्रम में फ़ोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट का दौरा किया। फ़ोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन को बढ़ाने एवं प्लाण्ट की अवसंरचना के विकास के संबंध में उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श किया।

मीटिंग में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आरेडिका को आगे कोच निर्माण करने पर ज़ोर दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय रेल अपने उत्पादों को विश्व बाजार में भी उतारने के लिए तैयार है तथा आप लोग आने वाले समय में मेट्रो के कोचों के साथ साथ विभिन्न गेज के कोच बनाने के लिए प्रयास करें।

इस अवसर पर आरेडिका के पीसीएमई श्री विवेक खरे, पीसीएमएम राकेश राज पुरोहित, पीसीईई मनोज जिंदल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी फ़ोर्ज्ड व्हील प्लांट रवीश कुमार, पीसीई सत्य प्रकाश यादव, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अकमल वदूद, पीसीपीओ रूपेश श्रीवास्तव, पीसीएमओ आभा जैन, सहित एमसीएफ एवं फ़ोर्ज्ड व्हील प्लांट के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Source/RSB

Previous Next