प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट ने 145 यात्रियों एवं 5 अवैध वेंडरों पर लगाया जुर्माना।

प्रयागराज मंडल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में कई तरह के अभियान चलाता रहता है। प्रयागराज मंडल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।

दिनांक 21.09.2025 को प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 12 गाड़ियों को चेक किया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री अंकित अग्रवाल, मुख्य टिकट निरीक्षक/रेड, श्री संतोष कुमार, 12 टिकट चेकिंग कर्मचारी, 05 रेलवे सुरक्षा बल व 01 राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी शामिल थे।

इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 87 यात्रियों से ₹69,240, अनियमित यात्रा करने वाले 56 यात्रियों से ₹28,000, अनबुक्ड सामान के लिए 2 लोगों से ₹14,831 एवं 5 अवैध वेंडरों से ₹8,000 का जुर्माना वसूला गया। गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर, पवन एक्सप्रेस के पैंट्रीकार से 'एल्विस' ब्रांड की 144 पानी की अनाधिकृत बोतलें पकड़ी गईं, जिन्हें एलपीओ में जमा करा दिया गया।

रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएँ, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

Source/RSB

Previous Next