यह अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की अवधारणा को साकार करने और समाज व राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
आगरा मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की व्यापक जाँच, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा समाज में पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025, मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के साथ महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती इशानी गोयल , अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर प्रसाद भी उपस्थित थे, इस अभियान के तहत मैट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद तथा मंडलीय रेलवे चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा द्वारा रेलवे ऑफिसर्स क्लब में किया गया। मैट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद से डॉ देवयानी सुरंगी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पर वार्ता द्वारा महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण , जीवनशैली तथा अनेमिया जैसी बीमारियों पर सकारात्मक बदलावों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस शिविर में ऑन्कोलॉजी - 19,स्त्री रोग - 20, हृदय रोग - 71,ऑर्थो - 62 जांच , कुल 172 महिलाओं ने अपने स्वास्थ से संबंधित जांच करवाई गई l इस अभियान के प्रमुख फोकस जैसे -
- महिला स्वास्थ्य जांच – उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया तथा मौखिक, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग।
- मातृ एवं शिशु देखभाल – प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण और मदर-चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड का वितरण।
- जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन – पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर शिक्षात्मक सत्र।
- निक्षय मित्र नामांकन ड्राइव – क्षय रोगियों के लिए सामुदायिक सहयोग को प्रोत्साहित करना।
- रक्तदान शिविर – जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन।
इस कार्यक्रम को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव टेलीकास्ट से जोड़ा गया, जिससे उपस्थित कर्मचारी महिलाओं ने अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर झलक देखी। इस अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर किया गया है। देशभर में 75,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इस दौरान महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, डायबिटीज एवं गर्भाशय जैसी जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, आवश्यक औषधियों का वितरण किया जाएगा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा दी जाएगी। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर समाज और परिवार को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया है, ताकि समाज में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया जा सके। यह अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की अवधारणा को साकार करने और समाज व राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के साथ मंडल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 18.09.2025 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मथुरा हेल्थ यूनिट में किया जाएगा, जिसमें महिला कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाएँगी।

