सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी त्योहारों पर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
1. पुणे जं. - हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी
|
कहाँ से कहाँ तक |
चलने की तिथि/दिनांक |
|
पुणे जं. - हजरत निजामुद्दीन |
26.09.2025 से 28.11.2025 प्रत्येक शुक्रवार तक |
|
हजरत निजामुद्दीन- पुणे जं. |
27.09.2025 से 29.11.2025 प्रत्येक शनिवार तक |
रेलगाड़ी संख्या 01491, पुणे जं.-हजरत निजामुद्दीन, साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 26.09.2025 से 28.11.2025 तक (10 फेरे) पुणे जं. से प्रत्येक शुक्रवार 17.30 बजे रवाना होकर 20.00 बजे (अगले दिन) हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या 01492, हजरत निजामुद्दीन - पुणे जं. साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 27.09.2025 से 29.11.2025 तक (10 फेरे) हजरत निजामुद्दीन प्रत्येक शनिवार 21.25 बजे रवाना होकर 23.55 बजे (अगले दिन) पुणे जं. पहुंचेगी। उपरोक्त रेलगाड़ियों के मार्ग में आने वाले ठहराव निम्नानुसार हैं:- लोणावला, कल्याण जं., भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जं., सूरत, वडोदरा जं., रतलाम जं., शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जं., सवाई माधोपुर जं., गंगापुर सिटी, भरतपुर जं., मथुरा जं., स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- संरचना: वातानुकूलित, शयनयान एवं साधारण डिब्बे होंगे।
2. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - गोरखपुर दैनिक स्पेशल रेलगाड़ी
|
कहाँ से कहाँ तक |
चलने की तिथि/दिनांक |
|
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - गोरखपुर |
26.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रतिदिन |
|
गोरखपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस |
28.09.2025 से 02.12.2025 तक प्रतिदिन |
रेलगाड़ी संख्या 01079, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, स्पेशल प्रतिदिन दिनांक 26.09.2025 से 30.11.2025 तक (66 फेरे) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिदिन 22.30 बजे रवाना होकर 10.00 बजे (अगले दिन) गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या 01080, गोरखपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल प्रतिदिन दिनांक 28.09.2025 से 02.12.2025 तक (66 फेरे) गोरखपुर से प्रतिदिन 14.30 बजे रवाना होकर 00.40 बजे (तीसरे दिन) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
उपरोक्त रेलगाड़ियों के मार्ग में आने वाले ठहराव निम्नानुसार हैं:- दादर, ठाणे, कल्याण जं., नासिक रोड, मनमाड जं., जलगांव जं., भुसावल जं., खंडवा जं., इटारसी जं., भोपाल जं., बीना जं., वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन जं., उरई (ORAI), कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जं., गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
संरचना: वातानुकूलित, शयनयान एवं साधारण डिब्बे होंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NR

