अंकित अग्रवाल ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक, प्रयागराज का पदभार ग्रहण किया।

श्री अंकित अग्रवाल ने दिनांक 27 अगस्त, 2025 को उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक पद पर कार्यरत थे।

श्री अंकित अग्रवाल भारतीय रेल यातायात सेवा -2019 के अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की से बीटेक की उपाधि प्राप्त की। श्री अंकित अग्रवाल ने वर्ष 2022 में भारतीय रेलवे में अपनी सेवा की शुरुआत दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बली मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पद से की। तत्पश्चात दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बली मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक एवं उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक पद पर कार्य किया।

श्री अंकित अग्रवाल ने महाकुंभ -2025 में परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। श्री अंकित अग्रवाल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष -2025 में महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Source/RSB

Previous Next