आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से पुरी, कोलकाता, गंगासागर यात्रा करने का सुनहरा मौका।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने तथा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन वाया-गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा का संचालन कर रहा है।

इस यात्रा के मुख्य आकर्षण निम्नवत हैं:

यात्रा गंतव्य –
विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती (अयोध्या)।

श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या – 767

  • 02 एसी (कुल 49 सीटें)
  • 03 एसी (कुल 70 सीटें)
  • स्लीपर (कुल 648 सीटें)

उतरने/चढ़ने के स्टेशन – आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी।

यात्रा तिथि – दिनांक 13-09-2025 से 22-09-2025 (09 रात एवं 10 दिन)

सुविधाएँ – इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन-एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

इस यात्रा सेवा में LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों से ली जा सकती है।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए संपर्क करें –
9236391908, 8287930908, 8595924300, 9305111763, 8595924294, 8595924299, 8287930926, 8595924293

Source/RSB

Previous Next