यात्रियों की सुविधाओं पर फोकस, नए कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री सौम्या माथुर ने 25 अगस्त को बनारस रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया और स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शाखाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की।
अपने दौरे के दौरान, महाप्रबंधक सुश्री सौम्या माथुर ने वाराणसी मंडल के नवीनीकृत मंडल नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। इस आधुनिक नियंत्रण कक्ष के जरिए ट्रेनों के परिचालन की निगरानी और प्रबंधन को और बेहतर बनाया जा सकेगा, जिससे ट्रेनों के समयबद्ध संचालन में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही, 16 अगस्त से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए महाप्रबंधक ने बनारस रेलवे स्टेशन परिसर में पौधा रोपण भी किया। यह कार्यक्रम रेलवे परिसरों में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Source/RSB

