महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा दिनांक 26.07.2025 को धनबाद-टोरी-शिवपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक महोदय द्वारा इस रेलखंड के मध्य स्थित स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई एवं रेलवे ट्रैक का संरक्षा की दृष्टिकोण से गहन जायजा लिया गया ।
इसी क्रम में महाप्रबंधक द्वारा शिवपुर साइडिंग स्टेशन पर सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ साइडिंग के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास तथा कोल लोडिंग को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी । महाप्रबंधक ने शिवपुर स्टेशन क़े क्रू-लॉबी एवं पैनल रूम का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।
Source/RSB

