रेनू पुष्कर छिब्बर ने महानिरीक्षक/आईजी, रेलवे सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे का कार्यभार ग्रहण किया।

दिनांक 21.05.2025 को रेनू पुष्कर छिब्बर ने महानिरीक्षक/आईजी, रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे का कार्यभार ग्रहण किया। सुश्री रेनू पुष्कर 1994 बैच की अधिकारी हैं और मूल रूप से लखनऊ की निवासी हैं। रेनू पुष्कर छिब्बर वर्ष 2022 में महानिरीक्षक/आईजी के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत DFCCIL, नई दिल्ली में महाप्रबंधक के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

इससे पूर्व इनके द्वारा उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे बोर्ड में महत्वपूर्ण स्थानों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया है। रेनू पुष्कर की पहचान प्रारंभ से ही आरपीएफ की तेजतर्रार अधिकारी के रूप में रही है। उत्तर मध्य रेलवे में भी महोदया की तेजतर्रार व ईमानदार छवि के कारण रेलवे में बढ़ रहे अपराध कम होंगे तथा आरपीएफ व रेलवे की एक अलग छवि देखने को मिलेगी।

महानिदेशक/आरपीएफ, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा महानिरीक्षक/आईजी श्री अमिय नन्दन सिन्हा को महाकुंभ-2025 में उनके किए गए अविश्वसनीय व कठिन परिश्रम के कारण एक बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करते हुए पूर्व रेलवे, कोलकाता में महानिरीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Source/RSB

Previous Next