अलीगढ़ स्टेशन पर चोरी करने वाले 05 शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।

10 लाख रुपए से अधिक के सोने/चांदी के चोरी किए गए गहने बरामद

रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस, अलीगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अलीगढ़ जंक्शन के निकास द्वार के सामने पिलखन के पेड़ के नीचे से पाँच संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी किए गए यात्री सामान के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी किए गए सोने की 02 अंगूठियाँ, 02 चूड़ियाँ, 01 टॉप्स, 01 लॉकेट, 01 जोड़ी बाली, 01 जोड़ी झुमके, 01 ब्रेसलेट और चांदी की 03 जोड़ियाँ पायल, 02 जोड़ियाँ बिछुए, 01 चेन बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹10,10,000 (दस लाख दस हज़ार रुपए) आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम और पते इस प्रकार बताए:

  • पंकज, रामघाट रोड, महुआखेड़ा, अलीगढ़
  • गौरी, पुरानी पुलिया, नगला मान सिंह, जिला अलीगढ़
  • नवाब, देवी नगला, गली महुआखेड़ा, अलीगढ़
  • भगवती प्रसाद, ग्राम विनामई, अतरौली, अलीगढ़
  • यादराम, लेखराज नगर, महुआखेड़ा, जिला अलीगढ़

पकड़े गए व्यक्तियों को जीआरपी थाना, अलीगढ़ ले जाया गया और यात्री सामान की चोरी के पूर्व में दर्ज कई मामलों को हल किया गया। सभी अपराधियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Source/RSB

Previous Next