बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान/कानपुर में लोको पायलट्स को सुदर्शन क्रिया से सिखाया गया तनाव प्रबंधन।

दिनांक 13 मई, 2025 को बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान/कानपुर में रनिंग कर्मचारियों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के ‘मेडिटेशन एवं ब्रेथ प्रोग्राम’ के अंतर्गत वर्कशॉप आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सुदर्शन क्रिया के माध्यम से लोको पायलट्स को तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। यह क्रिया आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा सिखाई गई।

ज्ञातव्य है कि 30 अप्रैल, 2025 को प्रयागराज मंडल ने आर्ट ऑफ लिविंग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत संस्था रेलवे कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर कार्य कर रही है। यह पहल संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों को सजग और तनावमुक्त रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री यतेन्द्र कुमार के निर्देशन में हुआ। इसमें कुल 120 लोको पायलट्स एवं सहायक लोको पायलट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक सिंह, श्री बी.एम. राना एवं श्री योगेश कुमार उपस्थित रहे।

आर्ट ऑफ लिविंग की पेटेंटेड तकनीक सुदर्शन क्रिया एक प्रभावी श्वास प्रणाली है, जो मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक है। लोको पायलट्स एवं शंटिंग जैसे उच्च दायित्व वाले पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उपयोगी है।

Source/RSB

Previous Next