यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे (हडपसर) - जोधपुर - पुणे (हडपसर) एवं डॉ. एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल - जोधपुर (भगत की कोठी) - डॉ. एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल नई रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार श्री अश्विनी वैष्णव और श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा उपरोक्त रेल सेवाओं का शुभारंभ दिनांक 03.05.25, शनिवार को किया जाएगा।
श्री अश्विनी वैष्णव और श्री पी. पी. चौधरी, माननीय सांसद (पाली), इन ट्रेनों को पुणे स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों को रवाना करेंगे।
जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र गहलोत (सांसद, राज्यसभा), श्री अतुल भंसाली (विधायक, जोधपुर), सुश्री वनिता सेठ (महापौर, जोधपुर नगर निगम - दक्षिण) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
1. उद्घाटन विशेष रेल सेवा: पुणे (हडपसर) - जोधपुर
गाड़ी संख्या 01401 दिनांक 03.05.25, शनिवार को शाम 17:30 बजे पुणे (हडपसर) से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 14:00 बजे जोधपुर पहुँचेगी।
स्टॉपेज: चिंचवड़, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड़ जं., पाली मारवाड़, लूनी।
कोच संरचना: 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 04 थर्ड एसी, 01 सैकण्ड एसी, 01 गार्ड डिब्बा, 01 पॉवरकार = कुल 16 डिब्बे।
नियमित सेवा:
गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर - पुणे (हडपसर) 05.05.25 से प्रतिदिन रात 22:00 बजे रवाना, अगले दिन शाम 17:10 बजे पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 20496 पुणे (हडपसर) - जोधपुर 06.05.25 से प्रतिदिन शाम 19:15 बजे रवाना, अगले दिन 15:10 बजे जोधपुर पहुँचेगी।
कोच संरचना: 02 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बा, 01 पॉवरकार = कुल 20 डिब्बे।
2. उद्घाटन विशेष रेल सेवा: डॉ. एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल - जोधपुर (भगत की कोठी)
गाड़ी संख्या 02625 दिनांक 03.05.25, शनिवार को शाम 17:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 12:30 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी।
स्टॉपेज: सूलूरूपेटा, गुडूर जं., नेल्लूर, ओंगोल, विजयवाड़ा जं., खम्मम, वारंगल, बल्लारशाह, चंद्रपुर, वर्धा, धामणगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी, लूनी।
कोच संरचना: 04 थर्ड एसी, 04 थर्ड एसी इकोनॉमी, 02 सैकण्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बा, 01 पॉवरकार = कुल 22 डिब्बे।
नियमित सेवा:
गाड़ी संख्या 20625 डॉ. एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल से 05.05.25 से सप्ताह में 5 दिन (बुधवार व शनिवार छोड़कर) रात 19:45 बजे रवाना, तीसरे दिन 12:15 बजे जोधपुर (भगत की कोठी) पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 20626 जोधपुर (भगत की कोठी) से 07.05.25 से सप्ताह में 5 दिन (शनिवार व मंगलवार छोड़कर) सुबह 05:30 बजे रवाना, दूसरे दिन रात 23:15 बजे डॉ. एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल पहुँचेगी।
कोच संरचना: 06 द्वितीय शयनयान, 04 थर्ड एसी, 04 थर्ड एसी इकोनॉमी, 02 सैकण्ड एसी, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार, 01 गार्ड डिब्बा = कुल 22 डिब्बे।
Source/NWR

