उत्तर मध्य रेलवे ने रुपये 272.22 करोड़ का स्क्रैप बेचकर राजस्व अर्जित किया।

उत्तर मध्य रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्क्रैप निष्पादन के ₹260.00 करोड़ के लक्ष्य की तुलना में ₹272.22 करोड़ का सकल राजस्व अर्जित किया है। उत्तर मध्य रेलवे के उक्त लक्ष्य को प्राप्त करने में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक / प्रणाली एवं झाँसी वर्कशॉप द्वारा ₹145.13 करोड़ की बिक्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री उपेन्द्र चन्द जोशी के मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री एस. पी. द्विवेदी के नेतृत्व में डिपो एवं डिवीजनों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के स्क्रैप जैसे कि कंडेम्न्ड वैगन, कोच, पानी की टंकियाँ, स्टील स्ट्रक्चर्स, नॉन-फेरस इत्यादि का निष्पादन किया। उत्तर मध्य रेलवे सदैव स्क्रैप निष्पादन को प्राथमिकता देता रहा है और इसकी सावधिक समीक्षा उच्च स्तर पर होती रही है। इससे न केवल राजस्व का अर्जन हुआ है, बल्कि परिसर को स्वच्छ रखने में मदद मिली एवं बहुमूल्य रेलवे भूमि भी रेलवे के उपयोग हेतु खाली हुई है।

उत्तर मध्य रेलवे 'जीरो स्क्रैप' का लक्ष्य हासिल करते हुए अपने परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Source/RSB

Previous Next