01 अप्रैल, 2025 को तड़के करीब 03:00 बजे एनटीपीसी द्वारा संचालित निजी रेलवे लाइन पर दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह रेल मार्ग कहलगांव और फरक्का ताप विद्युत संयंत्रों को जोड़ता है और "एनटीपीसी ललमटिया एमजीआर" के नाम से जाना जाता है।
पूर्व रेलवे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना का भारतीय रेलवे से कोई संबंध नहीं है। एमजीआर लाइन का संपूर्ण संचालन, जिसमें लोकोमोटिव, चालक दल, रखरखाव और सिग्नलिंग शामिल हैं, पूरी तरह से एनटीपीसी के अधीन है।
राहत कार्य के लिए एनटीपीसी ने मालदा मंडल से सहायता मांगते हुए 140 टन की क्रेन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिसे साहिबगंज से भेजा जा रहा है। भारतीय रेलवे, एनटीपीसी अधिकारियों को बहाली कार्य में हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी एनटीपीसी अधिकारियों द्वारा शीघ्र साझा की जाएगी।
Source/RSB

