आगरा मंडल में माह नवम्बर - 2024 में बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने (ACP) वाले 221 लोगों पर कार्रवाई।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में आगरा मंडल में माह नवम्बर - 2024 में बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने (ACP) वाले 221 लोगों पर कार्रवाई करके 11,120/- रुपये जुर्माना वसूला गया। आगरा मंडल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों के क्रम में आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खींचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें नवम्बर - 2024 में आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 82, आगरा किला स्टेशन पर 09, मथुरा जंक्शन पर 110, कोसीकलां स्टेशन पर 8 और धौलपुर स्टेशन पर 07 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें, ऐसा करना दंडनीय अपराध है। उक्त कृत्य से आपके साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Source/RSB

Previous Next