मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ ने मुख्यमंत्री से की भेंट, महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), लखनऊ श्री एस.एम. शर्मा ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में मिले सहयोग और समर्थन हेतु आभार व्यक्त किया।

महाकुंभ 2025 के दौरान रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से रेलवे ने सभी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न किया, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के सुचारु संचालन, प्लेटफार्म प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के माध्यम से महाकुंभ की तैयारियों को प्रभावी रूप से लागू किया। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Source/RSB

Previous Next