नई दिल्ली-दनापुर के बीच आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और दनापुर के बीच आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04090 नई दिल्ली से दनापुर के लिए 4 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी और इसके कुल 4 फेरे होंगे। ट्रेन संख्या 04089 दनापुर से नई दिल्ली के लिए 5 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार चलेगी और इसके भी कुल 4 फेरे निर्धारित हैं।

ट्रेन के प्रमुख ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दनापुर हैं।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच शामिल होंगे। कोच संरचना में 10 एसी तृतीय श्रेणी, 4 स्लीपर, 3 सामान्य/अनारक्षित श्रेणी, 1 जनरेटर कार और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED