यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल – भिवानी, मुंबई सेंट्रल – शकूरबस्ती, बांद्रा टर्मिनस – दुर्गापुरा एवं वलसाड – बिलासपुर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
1. ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल – भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल (द्विसाप्ताहिक) [14 फेरे]
- ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे भिवानी पहुँचेगी। यह ट्रेन 09 दिसम्बर से 30 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
- इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 14:35 बजे भिवानी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 10 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेगी।
- इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
2. ट्रेन संख्या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल – शकूरबस्ती सुपरफास्ट स्पेशल (32 फेरे)
- ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल – शकूरबस्ती स्पेशल मंगलवार एवं शुक्रवार को छोड़कर सभी दिनों में 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:00 बजे शकूरबस्ती पहुँचेगी। यह ट्रेन 08 दिसम्बर से 29 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
- इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09004 शकूरबस्ती – मुंबई सेंट्रल स्पेशल बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर सभी दिनों में 10:15 बजे शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 09 दिसम्बर से 30 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां एवं दिल्ली सफदरजंग स्टेशनों पर रुकेगी।
- इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
3. ट्रेन संख्या 09730/09729 बांद्रा टर्मिनस – दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)
- ट्रेन संख्या 09730 बांद्रा टर्मिनस – दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 को 10:00 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:30 बजे दुर्गापुरा पहुँचेगी।
- इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09729 दुर्गापुरा – बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर 2025 को 12:25 बजे दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर एवं वनस्थली निवाई स्टेशनों पर रुकेगी।
- इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
4. ट्रेन संख्या 08244/08243 वलसाड – बिलासपुर स्पेशल (08 फेरे)
- ट्रेन संख्या 08244 वलसाड – बिलासपुर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 16:50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:50 बजे बिलासपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 19 दिसम्बर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक चलेगी।
- इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 08243 बिलासपुर – वलसाड स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16:00 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:50 बजे वलसाड पहुँचेगी। यह ट्रेन 18 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक चलेगी।
- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भेस्तान, चलथान, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर एवं भाटापारा स्टेशनों पर रुकेगी।
- इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09003 एवं 09730 की बुकिंग 06.12.2025 से, ट्रेन संख्या 09001 की बुकिंग 07.12.2025 से तथा ट्रेन संख्या 08244 की बुकिंग 08.12.2025 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)