उत्तर पश्चिम रेलवे के दूधवाखारा स्टेशन पर अधोसंरचनात्मक कार्य के अन्तर्गत सबवे का कार्य प्रगति पर है। जिसके अंतर्गत बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड में दूधवाखारा स्टेशन पर ट्रैफ़िक कम पॉवर ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ होने वाली निम्न ट्रेन प्रभावित रहेंगी।
मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारंभिक स्टेशन से):-
- गाड़ी संख्या 19813 कोटा-सिरसा एक्सप्रेस दिनांक 04.12.2025, 06.12.2025 और 08.12.2025 को कोटा स्टेशन से चलने वाली ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सीकर-लोहारू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में इस रेलसेवा को नवलगढ़, ढूँढलोड मुकुंदगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, सूरजगढ़ और लोहारू स्टेशनों पर ठहराव दिए जाएँगे।
यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस (NTES) मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
Source/RSB

.jpg)