महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री माथुर ने संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 04 कर्मचारियों को 12 मार्च, 2025 को महाप्रबंधक सभाकक्ष में 'मैन ऑफ द मंथ' घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में लखनऊ मंडल के टी.आर.डी. विभाग के हेल्पर श्री कमलेश कुमार यादव ने 03 सितम्बर, 2024 को करनैलगंज-सरयू खंड पर पेट्रोलिंग के दौरान किमी. 684/10 ए पर पी.टी.एफ.ई का टर्न बकल मिसिंग पाया। जिसकी सूचना श्री यादव ने तत्काल अपने पर्यवेक्षक को दी, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन रोका गया। इस प्रकार श्री यादव की सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।
वाराणसी मंडल के कोचिंग डिपो छपरा में वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर कार्यरत श्रीमती चम्पा देवी ने 27 अक्टूबर, 2024 को रोलिंग इन परीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या-15084/83 के यान संख्या-223654 के प्राइमरी आउटर स्प्रिंग को टूटा हुआ पाया, जिसकी सूचना तत्काल अपने पर्यवेक्षक को दी। पर्यवेक्षक द्वारा उक्त यान को सिक मार्क कर सिक लाइन में भेजा गया, जहां समय रहते स्प्रिंग को बदला गया, जिससे संभावित दुर्घटना से बचाव हुआ।
वाराणसी मंडल के कोचिंग डिपो, छपरा में वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर कार्यरत मो. रब्बुदीन ने 26 नवम्बर, 2024 को वाशिंग पिट पर गाड़ी संख्या-15083 के अंडरगियर अनुरक्षण के दौरान पाया कि यान संख्या-213383/सी के व्हील के बियरिंग से ग्रीस ओजिंग हो रही है। आपने इसकी सूचना अपने पर्यवेक्षक को दी। पर्यवेक्षक द्वारा उक्त यान को सिक लाइन में भेजा गया, जिससे संभावित दुर्घटना से बचाव हुआ।
इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर लोको पायलट/माल के पद पर कार्यरत श्री मनीष कुमार ने 15 नवम्बर, 2024 को मालगाड़ी सं. टीएसजी में कार्य के दौरान भोजीपुरा-सेथल खंड के मध्य किमी. 292/14-10 में दायीं रेल पर लोहे का टुकड़ा एवं आर.सी.सी. बेंच का पेडस्टल रखा हुआ देखा। श्री कुमार ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और लोहे के टुकड़े तथा पेडस्टल को हटाने के बाद गाड़ी को आगे बढ़ाया। इनकी कार्य के प्रति सतर्कता से संभावित घटना को रोका जा सका।
Source/NER

